मुख्यपृष्ठग्लैमरसंजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज

संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज

हिमांशु राज

संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो हमारे इतिहास के अनसुने सत्यों को सामने लाता है। यह ट्रेलर दमदार डायलॉग्स और बेबाक अंदाज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी घटनाओं पर प्रहार करता है, जिसमें महात्मा गांधी की हत्या, बाबरी मस्जिद विध्वंस और आपातकाल जैसे संवेदनशील मुद्दे शामिल हैं।

ट्रेलर ने दर्शकों के बीच तीखी बहस छेड़ दी है, क्योंकि यह उन सवालों को उठाता है जिन्हें देश ने अब तक अनदेखा किया है। संजय दत्त फिल्म के केंद्र में हैं, जहां वे प्रोफेसर के किरदार में आरएसएस पर लगे आरोपों का जवाब देते नजर आते हैं।

वहीं, समीरा रेड्डी की प्रभावशाली वापसी अन्य कलाकारों अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी के साथ फिल्म की गंभीरता को और बढ़ाती है।

नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग ने इसे निडरता और ईमानदारी से प्रस्तुत किया है, जिसमें उत्कर्ष नैथानी की कहानी, पटकथा और संवाद जान डालते हैं।

यह फिल्म एक मील का पत्थर साबित हो सकती है, जो पहली बार हिंदी सिनेमा में बधिर दर्शकों के लिए इंडियन साइन लैंग्वेज और दृष्टिबाधितों के लिए समावेशी पहुंच प्रदान करती है।

निखिल नंदा और संजय दत्त द्वारा निर्मित, पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद के सह-निर्माण में बनी यह फिल्म 15 मई 2026 को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। ट्रेलर ने पूरे देश को गंभीर सवालों पर सोचने पर मजबूर कर दिया है।

अन्य समाचार