त्रिधा चौधरी ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में नए कलाकारों के संघर्ष और समझौतों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आज की नई पीढ़ी पहले की तुलना में ज्यादा जागरूक हो गई है और किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले उसके फायदे-नुकसान को अच्छी तरह समझती है। त्रिधा के मुताबिक, पहले नए कलाकार सिर्फ मौका मिलने की खुशी में बिना ज्यादा सोचे कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने भी बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करते समय कई बार फीस को लेकर समझौता किया है। हालांकि, यह हमेशा मजबूरी नहीं होती, बल्कि बड़े बैनर के साथ काम करने का उत्साह भी इसका कारण होता है। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि नए कलाकारों के लिए यह कभी-कभी शोषण जैसा होता है। इंडस्ट्री में कदम रखते वक्त हर कलाकार के मन में खुद को साबित करने की इच्छा रहती है। इसी के चलते कई बार वह ऐसी शर्तों को भी स्वीकार कर लेते हैं, जिनको बाद में देखकर ऐसा लगता है कि उन्होंने यह पैâसला सही नहीं लिया या इससे अच्छा पैâसला लिया जा सकता था।
