मुख्यपृष्ठग्लैमरतृषा का पलटवार

तृषा का पलटवार

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक इवेंट में सुपरस्टार विजय के साथ नजर आई थीं, जब उनके तलाक की अर्जी दायर हुई थी। इसके बाद तृषा को कई पैंâस और नेटिजन्स ट्रोल करने लगे। इसी बीच एक्टर आर पार्थिबन ने बिना नाम लिए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने तृषा को लेकर कटाक्ष किया और लिखा कि ‘इन कुंदवई को कुछ दिनों के लिए घर पर रखना चाहिए। यह अच्छा है। उसे बाहर मत आने दो।’ बता दें कि ‘कुंदवई’ एक रोल है। इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद तृषा ने कड़े शब्दों में पलटवार किया। उन्होंने लिखा कि उनका नाम और तस्वीर आखिरी मिनट में शामिल की गई थी और यह निर्णय किसी अन्य व्यक्ति की रिक्वेस्ट पर हुआ था। तृषा ने कहा कि माइक्रोफोन किसी बेवकूफी भरे कमेंट को मजेदार नहीं बनाता बल्कि स्थिति को और बिगाड़ता है। उनका यह जवाब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य समाचार