अनन्या पांडे अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के एक डांस सीक्वेंस को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। वायरल क्लिप में अनन्या ट्रेडिशनल आउटफिट में भरतनाट्यम और कंटेंपररी डांस का फ्यूजन करती नजर आ रही हैं। हालांकि, दर्शकों को उनका परफॉर्मेंस पसंद नहीं आया और कई लोगों ने इसे ‘रोबोटिक’ और ‘भावनाहीन’ बताया। कुछ यूजर्स ने तो इसे शास्त्रीय नृत्य कला का अपमान तक करार दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘मैंने १० साल तक क्लासिकल डांस सीखा है और यह बेहद खराब परफॉर्मेंस है। बिना अनुभव वाला व्यक्ति भी समझ जाएगा कि इसमें ग्रेस और भाव की कमी है।’ वहीं कुछ लोगों ने कोरियोग्राफी और एक्सप्रेशन पर भी सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर यह बहस तेज हो गई है कि क्लासिकल डांस फॉर्म को फिल्मों में सही तरीके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
