मुख्यपृष्ठनए समाचार`ट्रंप ने किया था मेरा शोषण!'..अमेरिकी राष्ट्रपति पर महिला ने लगाए गंभीर...

`ट्रंप ने किया था मेरा शोषण!’..अमेरिकी राष्ट्रपति पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

अमेरिका में जेफरी एपस्टीन केस की फाइलों के नए सेट के सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया। यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट ने उन `गुमशुदा’ फाइलों को जारी कर दिया है, जिनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एक महिला ने दावा किया है कि जब वो नाबालिग थी, तब उसका यौन शोषण किया गया था। उसके साथ ट्रंप ने मारपीट की थी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि साल १९८० में न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी में कुख्यात सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन ने उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से कराई थीं। उस वक्त पीड़िता की उम्र महज १३ से १५ साल के बीच थी। उसने साल २०१९ में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को दिए अपने बयान में ये सनसनीखेज आरोप लगाए थे। दस्तावेजों के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उसे `ओरल’ के लिए मजबूर करने की कोशिश की थी। उसने दावा किया कि ट्रंप ने उससे कहा था, `मैं तुम्हें सिखाता हूं कि छोटी लड़कियों को वैâसा होना चाहिए।’ जब उसने ट्रंप की बात मानने से इनकार कर दिया, तो आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। उसके साथ जबरदस्ती की गई थी। हैरानी की बात यह है कि ये सनसनीखेज दावे उन १५ फाइलों का हिस्सा हैं, जिन्हें पहले सार्वजनिक नहीं किया गया था। जस्टिस डिपार्टमेंट का तर्क है कि इन फाइलों को पहले `गलत तरीके से डुप्लीकेट के तौर पर कोड’ कर दिया गया था। इसकी वजह से ये पहले रिलीज नहीं हो सकी थी। हालांकि, यह चेतावनी भी जारी की गई है कि इन दस्तावेजों में झूठ दर्ज हो सकता है।
सभी आरोपों को ट्रंप ने नकारा
डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा यह दावा किया है कि उन्हें जेफरी एपस्टीन द्वारा कम उम्र की लड़कियों के यौन शोषण के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। फिलहाल, इन नई फाइलों ने अमेरिका की राजनीति में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है। पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इन आरोपों को सिरे से नकार दिया गया है।

अन्य समाचार