मुख्यपृष्ठनए समाचारट्रंप ने दी सुबह-सुबह ईरान को धमकी!..डील पर सस्पेंस, भेजी फाइटर जेट...

ट्रंप ने दी सुबह-सुबह ईरान को धमकी!..डील पर सस्पेंस, भेजी फाइटर जेट पर बम की फोटो

एजेंसी / वॉशिंगटन

ईरान और अमेरिका के बीच डील को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर एक एआई जेनरेटेड फोटो शेयर की है, जिसमें एक फाइटर जेट के नीचे बम लगा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके ऊपर एक मैसेज भी लिखा हुआ है- इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
ट्रंप की ओर से ये पोस्ट ऐसे समय में की गई है, जब अमेरिका और ईरान डील को लेकर बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने तो दिल्ली में ये भी कह दिया था कि किसी भी समय गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। हालांकि अब तक यूएस प्रेसिडेंट की ओर से होर्मुज को फिर से खोलने या ईरान-अमेरिका को लेकर डील पर कोई एलान नहीं हुआ है।
ईरानी नेता ने किया पलटवार
ईरानी नेता इब्राहिम अजीजी ने ट्रंप के इस पोस्ट का जवाब देने में बिल्कुल देर नहीं की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्रंप को टैग करते हुए लिखा- ‘यू आर वेलकम।’ अजीजी ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें पूरी तरह तबाह और जल चुका सैन्य मलबा दिखाई दे रहा है। इब्राहिम अजीजी का ये पोस्ट इस ओर इशारा कर रहा है कि ईरान अमेरिकी हमलों का सामना करने और उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अन्य समाचार