मुख्यपृष्ठनए समाचारयुद्ध छेड़कर ट्रंप रहेंगे सेफ...अपने रक्षा मंत्री की ‘बलि’ लेगा अमेरिका!.. यूएस...

युद्ध छेड़कर ट्रंप रहेंगे सेफ…अपने रक्षा मंत्री की ‘बलि’ लेगा अमेरिका!.. यूएस संसद में पीट हेगसेथ के खिलाफ ‘महाभियोग’ पेश

एजेंसी / वॉशिंगटन

ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़नेवाले ट्रंप सरकार का खुद अमेरिका में ही खूब विरोध हो रहा है। कुछ दिनों पूर्व कई शहरों में एक करोड़ से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतर आए थे। युद्ध तो खैर ट्रंप ने छेड़ा, पर अब लगता है कि युद्ध छेड़नेवाले ट्रंप तो सेफ रहेंगे, पर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ‘बलि’ चढ़ जाएगी। हेगसेथ के खिलाफ अमेरिकी संसद में महाभियोग लाया गया है। इसमें कहा गया है कि बिना कांग्रेस की मंजूरी के युद्ध छेड़कर हेसगेथ ने बड़ा अपराध किया है।
ईरानी स्कूल में १६८ बच्चियों की मौत के कातिल हैं पीट हेगसेथ!
ईरान में कथित हमलों और बिना संसदीय मंजूरी युद्ध छेड़ने के आरोपों को लेकर अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया है। उन पर ईरान के मिनाब में गर्ल्स स्कूल पर हमले का भी आरोप लगाया गया है, जिसमें १६८ बच्चियां मारी गई थीं। डेमाक्रेट्स ने इसे ‘वॉर क्राइम’ बताया है।
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। ट्रंप प्रशासन के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर आरोप है कि उन्होंने ईरान के खिलाफ बिना कांग्रेस की मंजूरी के युद्ध छेड़ा और ऐसे हमलों को अंजाम दिया, जिन्हें ‘वॉर क्राइम’ की श्रेणी में रखा जा सकता है।
यह प्रस्ताव यासामिन अंसारी के नेतृत्व में डेमोक्रेट्स ने पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि हेगसेथ ने अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया, अमेरिकी सैनिकों को खतरे में डाला और अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन नहीं किया। सबसे गंभीर आरोप ईरान के मिनाब इलाके में एक गर्ल्स स्कूल पर हमले को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, २८ फरवरी को हुए हमले में बच्चियों की मौत हुई, जिनमें शिक्षक भी शामिल थे।
स्कूल पर गिरी थी ‘टॉमहॉक’
शुरुआती जांच में यह सामने आया कि अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइल गलती से इस स्कूल पर जा गिरी। डेमोक्रेट्स का कहना है कि इस तरह के हमले जंग के नियमों का उल्लंघन हैं। महाभियोग के पहले आर्टिकल में आरोप लगाया गया कि पीट हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ बिना औपचारिक युद्ध घोषणा के सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी।
‘डबल टैप’ स्ट्राइक का आरोप
अमेरिकी कानून के अनुसार, युद्ध छेड़ने का अधिकार केवल कांग्रेस के पास होता है, न कि किसी एक अधिकारी के पास। इसके अलावा उन पर ‘डबल टैप’ स्ट्राइक जैसे विवादित सैन्य तरीकों के इस्तेमाल का भी आरोप है, जिसमें एक ही लक्ष्य पर दो बार हमला किया जाता है।

 

अन्य समाचार