मुख्यपृष्ठनए समाचारहोर्मुज नाकाबंदी के पहले ही दिन निकली ट्रंप की हेकड़ी... अमेरिका के...

होर्मुज नाकाबंदी के पहले ही दिन निकली ट्रंप की हेकड़ी… अमेरिका के १० हजार सैनिक भी नहीं रोक पाए २० `ईरानी जहाज!’… अमेरिका के आंखों के सामने धड़ाधड़ निकले शिप

एजेंसी / नई दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर हफ्ते कोई नया दांव चलते हैं और ईरान से बुरी तरह मात खाते हैं। पहले ट्रंप ने कहा कि ईरान की जमीन पर सेना उतारेंगे, लेकिन ये कोशिश फ्लॉप हो गई। फिर उन्होंने कहा ईरान की सभ्यता मिटा देंगे, लेकिन महज कुछ घंटों के बाद ही बातचीत की टेबल पर आ गए। और अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी का उनका सपना भी सपना ही रह गया। मीडिया रिपोर्ट बता रही है कि ईरान की रणनीति ने अमेरिका के होर्मुज नाकाबंदी दांव को भी फेल कर दिया है। हालात ये बन गए हैं कि पहले दिन ही २० जहाज होर्मुज में अमेरिका की आंखों के सामने से गुजर गए। कहा जा रहा है कि इन जहाजों को अमेरिका के १० हजार सैनिक भी रोक नहीं पाए। बताया जा रहा है कि इनमें ज्यादातर जहाज चीन के थे।
बता दें कि इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिका ने होर्मुज की पूर्ण नाकाबंदी की घोषणा की थी। अमेरिका का कहना था कि इससे ईरान घुटने पर आ जाएगा। हालांकि, ईरान ने अपने दांव से अमेरिका को होर्मुज में भी चित कर दिया है। दरअसल, होर्मुज से अभी तक जितने भी जहाज गुजरे हैं, उनमें अधिकांश चीन के हैं। ईरान चीन के जहाजों को पहले केशम द्वीप पर ले जाता है और फिर उसे होर्मुज से बाहर भेज देता है। अमेरिका चीनी जहाजों पर हमले से बच रहा है। इसी वजह से लाइबेरिया का जहाज भी होर्मुज को पार कर गया। बता दें कि चीन ने अमेरिका को उसके मामले में दखल नहीं देने की चेतावनी दी है। अमेरिका जानता है कि अगर होर्मुज में चीन के जहाजों को वो निशाना बनाता है तो चीन साउथ चाइना सी में तांडव मचा सकता है।
ट्रंप का दावा, `ईरान युद्ध खत्म होने के बहुत करीब’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ चल रहा संघर्ष खत्म होने के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि तेहरान एक समझौते पर पहुंचने के लिए उत्सुक है, जबकि पश्चिम एशिया के विभिन्न मोर्चों पर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष में अपनी कार्रवाइयों का बचाव किया। उन्होंने तर्क दिया कि उनके निर्णायक हस्तक्षेप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका।
लोकेशन बदलकर ईरान ने किया अमेरिका के साथ `खेला’
ईरान प्रस्थान के लोकेशन को ही बदल दे रहा है। बुधवार को होर्मुज की तरफ एलिसिया नामक जहाज की एंट्री हुई। लोकेशन के हिसाब से इस जहाज को इराक से अपना सामान उठाना था, लेकिन इस जहाज ने ईरान से माल उठाया। यानी लोकेशन में बदलाव कर ईरान अमेरिका के साथ खेल कर रहा है। ईरान जानता है कि जहाज के प्रस्थान का लोकेशन अगर ईरान होता है तो उस पर अमेरिका हमला कर सकता है, लेकिन दूसरे देश के जहाजों पर कुछ नहीं करेगा। अमेरिका ईरान के सामने लगातार चित हो रहा है।

अन्य समाचार