मुख्यपृष्ठनए समाचारट्रंप का सपना उन्हें कब्र तक ले जाएगा!

ट्रंप का सपना उन्हें कब्र तक ले जाएगा!

– सरेंडर वाले अमेरिकी बयान पर भड़का ईरान

-कहा-आत्मसमर्पण का तो सवाल ही नहीं

-खाड़ी युद्ध के दूसरे हफ्ते और भी भीषण होगा संग्राम

एजेंसी / तेहरान

मिडिल ईस्ट वॉर अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। एक तरफ जहां समंदर और आसमान मिसाइलों से दहल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ शब्दों का युद्ध भी अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की `बिना शर्त सरेंडर’ की मांग को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हुंकार भरते हुए कहा है कि अमेरिका हमारे आत्मसमर्पण का सपना अपनी कब्र तक साथ लेकर जाएगा।
युद्ध के दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते ही ईरान के रुख में दो बड़े बदलाव देखे गए हैं। शनिवार को देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक तरफ तो उन पड़ोसी देशों से माफी मांगी है, जिन पर ईरान ने गलती से या जवाबी कार्रवाई में हमले किए थे, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका को कड़ा जवाब दिया है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि ईरान का इरादा पड़ोसी मुल्कों पर हमला करने का नहीं है और अब पड़ोसियों पर मिसाइल दागने पर रोक लगा दी है। लेकिन, यह शांति तब तक है जब तक ईरान की संप्रभुता पर हमला नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि पड़ोसी देशों की जमीन से ईरान पर हमला नहीं होता है तो मिसाइलें नहीं दागी जाएंगी।
खुलकर ईरान के साथ आया रूस!
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ट्रंप को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान किसी दबाव के आगे झुकने वाला नहीं है। इसी बीच रूस के समर्थन के संकेतों ने वैश्विक चिंता और बढ़ा दी है। पुतिन-पेजेश्कियान की बातचीत के बाद यह आशंका गहराने लगी है कि अगर रूस खुलकर ईरान के साथ खड़ा हुआ तो यह संघर्ष खतरनाक मोड़ ले सकता है और दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध जैसी भयावह स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
ईरान ने दुबई एयरपोर्ट पर किया ड्रोन से अटैक
दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (डीएक्सबी) पर ईरान के ड्रोन हमलों के कारण कई उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गर्इं। एक वीडियो में एयरपोर्ट के एक टर्मिनल के पास कोई वस्तु गिरने के बाद बड़ा धुआं का गुबार उठता दिखा। हवाई अड्डे पर जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी, उसके बाद धुआं का बड़ा बादल छा गया।

अन्य समाचार