एजेंसी / तेहरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर उठते सवालों के बीच अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। वॉशिंगटन के कई मीडिया संस्थानों और सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर कट्टरपंथ, सीमा सुरक्षा और वैश्विक तनावों को लेकर मौजूदा रवैया जारी रहा, तो अमेरिका एक बार फिर ९/११ जैसे बड़े आतंकी हमले के खतरे का सामना कर सकता है। ट्रंप की आक्रामक विदेश नीति, पश्चिम एशिया में बढ़ता सैन्य तनाव और अंदरूनी ध्रुवीकरण अब अमेरिका के लिए ही भारी पड़ता दिख रहा है। इन चेतावनियों के बाद अमेरिकी राजनीतिक गलियारों में सनसनी मच गई है।
बता दें कि ईरान युद्ध में अमेरिका बुरी तरफ फेल साबित हुआ है। इस सच्चाई को खुद अमेरिकी मान रहे हैं। दरअसल, हाल के दिनों में वॉशिंगटन मीडिया की तरफ से ४ बड़े सर्वे सामने आए हैं। ये सर्वे टाइम्स, एबीसी, सीएनएन और प्यू रिसर्च द्वारा किए गए हैं। सभी सर्वे में ईरान को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति की नीति और नीयत पर सवाल उठाए गए हैं।
