मुख्यपृष्ठसमाचारउन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

उन्नति तिवारी ने 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन

जौनपुर : जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव की मूल निवासी उन्नति तिवारी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उन्नति लखनऊ स्थित एसकेडी एकेडमी, विक्रांतखंड, गोमतीनगर की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्नति के पिता कैलाश तिवारी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में डीआरडीए में परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह इससे पहले जिले में जिला विकास अधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी माता ममता तिवारी गृहिणी हैं।

उन्नति के चाचा विपिन तिवारी ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी और टॉपर छात्रा रही हैं। उनकी इस सफलता पर गुरुजनों, रिश्तेदारों, परिवार के सदस्यों और क्षेत्रीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अन्य समाचार