मुख्यपृष्ठटॉप समाचारयूपी पुलिस पर राष्ट्रपति का चश्मा बचाने की चुनौती! ... ‘चश्मा चोर’...

यूपी पुलिस पर राष्ट्रपति का चश्मा बचाने की चुनौती! … ‘चश्मा चोर’ बंदरों से प्रशासन सकते में

महामहिम का चश्मा बचाने के लिए सड़कों पर लगाए जा रहे हैं ‘लंगूरों’ के कटआउट
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राष्ट्रपति कल १९ मार्च से तीन दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंच रही हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए हैं। इसका कारण है वहां के ‘चश्मा चोर बंदर’। ऐसे में यूपी पुलिस पर इन चोर बंदरों से महामहिम के चश्मे को बचाने की चुनौती आ खड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर इस खबर के आते ही लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जरा सोचिए, राष्ट्रपति को खतरा किसी इंसान से नहीं बल्कि बंदर से है। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमें कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति के १९ मार्च वाले वृंदावन दौरे को देखते हुए शासन प्रशासन ने वृंदावन की गलियों में ‘लंगूरों’ के कटआउट लगा दिए हैं, जिससे कि राष्ट्रपति के साथ उनका चश्मा भी बंदरों से सुरक्षित रहे।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे हैं मजे
सोशल मीडिया पर ये मामला जैसे ही वायरल हुआ, वैसे ही इसे लेकर यूजर्स के बीच मजेदार चर्चा शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा, ‘जब कटआउट ही लगाने हैं तो फिर सिक्योरिटी का क्या रोल है?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ भी कर लो, अगर बंदरों को पता लग गया कि राष्ट्रपति हैं फिर तो चश्मा चोरी होगा और डिमांड भी बड़ी होगी।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘डर का माहौल है!’

चश्मा छीनकर फ्रूटी के लिए श्रद्धालुओं को ब्लैकमेल करते हैं बंदर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के १९ मार्च से होने वाले दौरे से पहले यहां के मशहूर ‘चश्मा चोर’ बंदर प्रशासन के सामने सबसे बड़ी टेंशन बन गए हैं। ये बंदर बड़े ही स्मार्ट अंदाज में लोगों का चश्मा झपट लेते हैं और फिर उसे वापस करने के बदले प्रâूटी या खाने-पीने की चीजों की डिमांड कर ब्लैकमेल करते हैं!

 

 

अन्य समाचार