टीवी एक्ट्रेस, होस्ट और इंटरनेट पर्सनैलिटी उर्फी जावेद ने हाल ही में अपने संघर्ष भरे सफर को लेकर खुलकर बात की। सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शुरुआत करना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा। उर्फी ने कहा कि टीवी में आने से पहले उन्होंने कई आर्थिक परेशानियों का सामना किया और कॉल सेंटर में काम करने के साथ-साथ ट्यूशन भी पढ़ाई। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अपने हिंसक पिता से बचने के लिए घर छोड़कर दिल्ली आ गई थीं। मुंबई में स्टार बनने का सपना देखते हुए उन्होंने कई ऑडिशन दिए, लेकिन बिना कॉन्टैक्ट्स के काम मिलना मुश्किल था। टीवी में उन्हें सिर्फ छोटे रोल मिले, जिनसे वह खुश नहीं थीं। बाद में उन्होंने DIY फैशन कंटेंट बनाना शुरू किया, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। आगे चलकर बिग बॉस ओटीटी उनकी जिंदगी का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
