मुख्यपृष्ठनए समाचारनौकरी देने में नाकाम उत्तर प्रदेश सरकार ... बेरोजगारों को दोना पत्तल...

नौकरी देने में नाकाम उत्तर प्रदेश सरकार … बेरोजगारों को दोना पत्तल बनाने की मशीन देंगे योगी!

राज्य के युवाओं में फैला भारी आक्रोश; विपक्ष ने की आलोचना
उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच योगी सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पॉपकॉर्न और दोना-पत्तल बनाने की मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है। सरकार इसे आत्मनिर्भरता की पहल बता रही है, लेकिन विपक्ष इस योजना को लेकर हमलावर है। विपक्ष का कहना है कि सरकार नौकरियां देने में विफल रही है और अब युवाओं को छोटे कारोबार की ओर धकेला जा रहा है। हालांकि, प्रदेश सरकार का दावा है कि इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना है।
वहीं विपक्ष ने इस योजना को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार रोजगार और सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और अब युवाओं को छोटे कारोबार की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष का कहना है कि जब युवा स्थायी नौकरी और भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं, तब उन्हें पॉपकॉर्न और दोना-पत्तल मशीन जैसी योजनाएं दी जा रही हैं।’ विपक्षी नेताओं का यह भी आरोप है कि प्रदेश में कई भर्तियां लंबित हैं और बेरोजगार युवा लंबे समय से रोजगार के अवसरों की मांग कर रहे हैं।
क्या है योजना?
यूपी खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बेरोजगार युवक-युवतियों को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन और दोना-पत्तल मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे खुद का स्वरोजगार शुरू कर सकें। इस योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थियों से ३० मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

अन्य समाचार