विजय वर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद उनका नाम अब आलिया कुरैशी के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के डेट करने की चर्चा तेज है। हाल ही में विजय वर्मा और आलिया को मुंबई के वेस्ट इलाके में स्थित फार्मर्स वैâफे के बाहर देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दोनों वैâजुअल और स्टाइलिश लुक में नजर आए। आलिया ने रेड टॉप, ग्रे जीन्स और ग्रीन शर्ट पहनी थी, जबकि विजय ब्राउन आउटफिट में दिखे। वैâफे से बाहर निकलते ही दोनों ने पैपराजी से दूरी बनाई और बिना बातचीत किए तुरंत कार में बैठकर रवाना हो गए। इससे पहले भी दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया था, जिससे डेटिंग की अफवाहें और मजबूत हो गई हैं।
