सामना संवाददाता / मुंबई
विलेपार्ले (पश्चिम) स्थित महानगरपालिका मध्यमिक स्कूल का शैक्षणिक वर्ष 2025-2026 का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) आया। इस सफलता पर विद्यार्थी, शिक्षक एवं पालकों का मुख्याध्यापक सुरेश अभाले ने अभिनंदन किया है। गुणवंत विद्यार्थी: प्रथम क्रमांक- गीता भाऊ कचरे (78.80%), द्वितीय क्रमांक: निकिता गणपत कोलापटे (75.20%), तृतीय क्रमांक: ऋतिकेश दशरथ घोसालकर (70.60%) यह सफलता मुख्याध्यापक सुरेश आभाले के योग्य मार्गदर्शन, सभी शिक्षकों के अथक परिश्रम, विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम एवं पालकाों की जागरूकता एवं सहयोग की वजह से मिला है। मुख्याध्यापक आभाले ने निवेदन किया है कि कृपया नवीन प्रवेश हेतु 7021373871 इस नंबर पर संपर्क कर विद्यार्धियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु आज ही प्रवेश निश्चित कीजिए।
