मुख्यपृष्ठस्तंभवायरल न्यूज : और उसका सारा शरीर नीला पड़ गया...

वायरल न्यूज : और उसका सारा शरीर नीला पड़ गया…

एम एम एस

४२ वर्षीय टॉमी लिंच स्ट्रेचर पर लेटा हुआ था। अभी-अभी उसके दोस्त उसे अस्पताल लाए थे। उसका सारा शरीर नीला पड़ा हुआ था। उसके दोस्त चिंता में थे, क्योंकि उसका शरीर पूरी तरह से नीला पड़ गया था। उन्हें डर था कहीं वह अपनी जिंदगी से हाथ न धो बैठे!
उसे इमरजेंसी वार्ड में ले गया गया और तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया गया। डॉक्टरों की एक टीम उसे नए पेशेंट के आस-पास जमा होने लगी थी। उसे शख्स का शरीर नीला पड़ा हुआ था, लेकिन वह जिंदा था और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने से पहले बिल्कुल नॉर्मल तरीके से बातचीत कर रहा था।
बाहर उसके दोस्त परेशान थे। उसकी मां का बार-बार कॉल आ रहा था, वह उस शख्स को लेकर चिंतित थी। देखते ही देखते उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एक डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट के लिए अल्कोहल में डूबे कॉटन से उसकी बांह साफ की। यह क्या बहुत चौक गया… बांह साफ करते ही रुई नीली पड़ गई… डॉक्टर ने अपने सर को झटका और और फिर से कॉटन से उसकी बांह साफ की। वह कॉटन पीस भी नीला पड़ गया था और उसके शरीर का वह हिस्सा साफ हो गया था, उसके चेहरे पर मुस्कान तैर गई। बेड पर पड़े उस शख्स को समझ आ गया कि उसके शरीर के नीले पड़ने की वजह उसकी बिना धुली नई चादरें थीं, जिस पर वो सोया था। उस शख्स ने जब अपने नीला होने की कहानी डॉक्टरों को बताई तो वो भी हंस पड़े।
बात डर्बीशायर के वैâसल ग्रेसली की है। यहीं के रहनेवाले टॉमी नाम के इस शख्स ने हाल ही में गहरे नीले रंग की चादरें खरीदी थीं और दो रातों तक उन पर सोए थे। उसके बाद जब वो उठे तो उनका चेहरा और पूरा शरीर अवतार फिल्म के अजीबोगरीब जीवों जैसा लगने लगा। इसके अलावा उन्हें बहुत थकान भी महसूस हो रही थी। ऐसे में उनके एक दोस्त ने उन्हें देखते ही तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद टॉमी को सीधे डॉक्टर के पास ले जाया गया। टॉमी को समझ आ गया कि इसका कारण उनकी बिना धुली नई चादरें थीं, जिस पर वो सोए थे। टॉमी ने जब अपने नीला होने की कहानी डॉक्टरों को बताई तो वो भी हंस पड़े।
टॉमी ने कहा, ‘मुझे पता ही नहीं था कि चादरों पर सोने से पहले उन्हें धोना पड़ता है। जब मैं अस्पताल पहुंचा तो यहां आपातकालीन विभाग के रिसेप्शन में हर कोई मुझे ऐसे घूर रहा था जैसे उन्होंने कोई भूत देख लिया हो। डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी को इस तरह रंग बदलते और जिंदा रहते नहीं देखा था। मैं किसी अवतार जैसा दिख रहा था।
जैसे ही उन्होंने मेरी बांह पोंछी और वो नीली निकली, मुझे समझ आ गया। मैं बहुत शर्मिंदा हुआ, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें खूब हंसाया। आमतौर पर इमरजेंसी वार्ड में ऐसे मजेदार किस्से नहीं होते’
टॉमी ने बताया कि उनके दोस्त डेल ने ठंड से बचने के लिए उन्हें किंग साइज चादरें उपहार में दी थीं। हालांकि, उन्हें ये नहीं पता था कि त्वचा पर रंग लगने से रोकने के लिए उन्हें पहले धोना जरूरी होता है। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने अपनी मां को अपनी एक तस्वीर भेजी तो वो घबरा गर्इं और मैं भी काफी उलझन में था। इस दौरान मैंने अपने हाथों को रगड़कर साफ करने की कोशिश की, लेकिन दाग नहीं निकल रहा था और साबुन का रंग भी नीला नहीं हो रहा था’।

अन्य समाचार