मुख्यपृष्ठग्लैमरविशाल जेठवा ने अपने इंटेंस वर्कआउट ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को किया हैरान

विशाल जेठवा ने अपने इंटेंस वर्कआउट ट्रांसफॉर्मेशन से फैंस को किया हैरान

हिमांशु राज

एक्टर विशाल जेठवा ने अपने हालिया फिटनेस पोस्ट से लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हथेलियों की क्लोज़-अप तस्वीर शेयर की, जिसमें कड़े वर्कआउट की वजह से पड़े छाले और निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
सबका ध्यान सिर्फ तस्वीर ने ही नहीं, बल्कि उसके साथ लिखे कैप्शन ने भी खींचा। उन्होंने लिखा, “105 पुल-अप्स। कोई शॉर्टकट नहीं। 40 वज़न (10kg), 60 बॉडीवेट, 5 सिर्फ शरीर को जगाने के लिए.दरअसल, यह ट्रेनिंग विशाल के आने वाले प्रोजेक्ट के लिए है, जिसके लिए वह एक फिजिकली डिमांडिंग रोल की तैयारी कर रहे हैं। अपने काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाने वाले विषाल इस बार खुद को शारीरिक रूप से नई सीमाओं तक ले जा रहे हैं।
अपनी ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, “मैं इन दिनों बॉडीवेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ वर्क का कॉम्बिनेशन कर रहा हूँ, ताकि ओवरऑल फिटनेस और स्टैमिना बेहतर हो सके। मेरा फोकस है लगातार मेहनत करना, धीरे-धीरे ताकत बढ़ाना और हर दिन अपनी लिमिट को आगे बढ़ाना, साथ ही ट्रेनिंग को अनुशासित और स्ट्रक्चर्ड रखना।” एक करीबी सूत्र के मुताबिक, “विशाल पिछले डेढ़ महीने से अपने ट्रेनर निकेश के साथ जिम में काफी समय बिता रहे हैं। यह ट्रांसफॉर्मेशन उनकी कड़ी और लगातार मेहनत का नतीजा है। उनके शरीर में साफ तौर पर मसल्स बढ़े हैं। यह सब उनके आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारी के लिए है, जिसमें इस तरह की इंटेंस ट्रेनिंग की ज़रूरत है।”

अन्य समाचार