मुख्यपृष्ठनए समाचारवाधवानी फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन ने भारत में रिसर्च आधारित नवाचारों को...

वाधवानी फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन ने भारत में रिसर्च आधारित नवाचारों को गति देने के लिए की साझेदारी

 सामना संवाददाता / मुंबई

वाधवानी फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन ने हाल ही में एक (MoU) के तहत साझेदारी की। इस साझेदारी का उद्देश्य नेशनल इनोवेशन नेटवर्क (NIN) के माध्यम से भारत में रिसर्च, नवाचार और उद्यमिता को नई गति देना है। NIN, वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क (WIN) का राष्ट्रीय विस्तार है।
यह सहयोग उन क्षेत्रों पर केंद्रित होगा जो भारत की विकास आवश्यकताओं से सीधे जुड़े हैं, जैसे स्वास्थ्य, पोषण, बायोटेक्नोलॉजी, जीनोमिक्स, मेडटेक और अन्य उभरती तकनीकें। इसका उद्देश्य केवल शोध को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि उसे ऐसे समाधानों में बदलना है जो समाज पर व्यापक और सकारात्मक प्रभाव डाल सकें। इस पहल के तहत गेट्स फाउंडेशन अगले पांच वर्षों में पांच NIN सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (CoEs) को सहयोग देगा। इनमें से दो सेंटर्स की शुरुआत इसी वर्ष की जाएगी।
ये सेंटर्स शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं को उनके शुरुआती प्रयोगशाला-स्तर के शोध (TRL-4+) को वास्तविक उपयोग तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इसके तहत प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट, प्रोटोटाइपिंग, वैलिडेशन, पायलट डिप्लॉयमेंट, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) सपोर्ट, कमर्शियलाइजेशन, स्टार्टअप क्रिएशन और इंडस्ट्री पार्टनरशिप्स जैसी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि शोध केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे बल्कि समाज और बाजार तक पहुंच सके।
वाधवानी इनोवेशन नेटवर्क (WIN) की शुरुआत 29 अप्रैल 2025 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। वाधवानी फाउंडेशन ने इसे इस उद्देश्य से स्थापित किया कि भारत में अकादमिक संस्थानों, उद्योग जगत और निवेशकों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर रिसर्च-टू-मार्केट जर्नी को तेज किया जा सके। अब NIN इसी मॉडल को देशभर में विस्तारित करेगा।

अन्य समाचार