मुख्यपृष्ठनए समाचारमध्य-पूर्व में फिर जंग शुरू?..अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए...

मध्य-पूर्व में फिर जंग शुरू?..अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम… भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई

एजेंसी / वाशिंगटन

अमेरिका और ईरान की डील पर बातचीत के बीच एक बार फिर युद्ध शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों गोरुक और केशम में स्थित रडार और ड्रोन कंट्रोल साइट्स पर हमला किया था, जिसकी पुष्टि खुद यूएस सेंटकॉम ने की थी। अब इस पर ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है। ईरान की आईआरजीसी एयरोस्पेस फोर्स ने उस अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया और कहा कि टारगेट को तबाह कर दिया गया।
यूएस सेंटकॉम ने क्या बताया?
सेंटकॉम ने आगे बताया कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरानी हवाई सुरक्षा, एक जमीनी नियंत्रण केंद्र और दो हमलावर ड्रोनों को नष्ट करके जवाबी कार्रवाई की और इन हमलों में कोई भी अमेरिकी सैन्यकर्मी घायल नहीं हुआ। पिछले सप्ताह भी दोनों देशों के बीच हमले हुए थे, जिसमें ईरान ने एक अमेरिकी हवाई अड्डे को निशाना बनाया था, जब अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ईरानी ड्रोन ऑपरेशन को निशाना बनाकर हमले किए थे।
शांति वार्ता पर लगा ब्रेक
इजरायल और ईरान के बीच जंग रुकने की बातचीत चल रही थी। अमेरिका बीच में दूत बनकर काम कर रहा था, लेकिन इजरायल ने लेबनान में घुसकर एक पुराना किला कब्जा कर लिया। बस इसी एक कदम ने पूरी बातचीत को पटरी से उतार दिया। ईरान ने साफ कह दिया कि अब कोई बात नहीं होगी। और आगे की धमकी इतनी बड़ी है कि पूरी दुनिया की सांसें थम सकती हैं। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान शांति वार्ता के लिए बेचैन है, लेकिन बस कुछ मुद्दों पर बात अटकी हुई है।
अमेरिका ने ईरान में कहां किए थे हमले?
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने इस वीकेंड पर ईरान के गोरुक और केशम द्वीप में स्थित ड्रोन के रडार और कमांड एवं कंट्रोल साइटों पर आत्मरक्षा में हमले किए। सेंटकॉम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ये हमले इस वीकेंड पर अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में उड़ान भर रहे एक अमेरिकी एमक्यू-१ प्रीडेटर ड्रोन को मार गिराए जाने के जवाब में किए गए थे।

अन्य समाचार