मुख्यपृष्ठखेलक्या संन्यास सिर्फ ड्रामा था?

क्या संन्यास सिर्फ ड्रामा था?

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट भविष्य को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। संन्यास की अटकलों और वापसी की खबरों के बीच अब उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के बयान ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। कोच ने संकेत दिए हैं कि विराट के अंदर अब भी टेस्ट क्रिकेट का जुनून जिंदा है और सही समय आने पर वह वापसी पर विचार कर सकते हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ पैंâस इसे ‘किंग की वापसी’ बता रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं, क्या संन्यास सिर्फ भावनात्मक पैâसला था या फिर अब कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है? विराट की वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके कोच के बयान ने क्रिकेट जगत में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

अन्य समाचार