मुख्यपृष्ठग्लैमरश्रीलीला के प्यार में तिलक हुए ‘क्लीन बोल्ड'?

श्रीलीला के प्यार में तिलक हुए ‘क्लीन बोल्ड’?

आईपीएल २०२६ के बीच मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और तेलुगू अभिनेत्री श्रीलीला की लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस चर्चा की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जिसमें तिलक वर्मा टीम इंडिया की प्रैक्टिस किट में होटल लॉबी में दिखाई देते हैं। वीडियो में पीछे से सूर्यकुमार यादव उन्हें मजाक में ‘इन लव’ कहते सुनाई देते हैं। हालांकि, सूर्यकुमार ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन पैंâस ने इसे श्रीलीला से जोड़ दिया। इससे पहले भी दोनों का नाम तब चर्चा में आया था, जब श्रीलीला अपनी मां के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंची थीं और कथित तौर पर तिलक भी आसपास मौजूद थे। हाल ही में धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान श्रीलीला की मां की मौजूदगी ने अफवाहों को और हवा दी। हालांकि, दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

अन्य समाचार