मुंबई घर बताया अगला निशाना
सामना संवाददाता / मुंबई
फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैलाने और वर्चस्व कायम करने की कोशिश में जुटे बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा को निशाना बनाया है। गैंग की ओर से कथित तौर पर उनके कैफे के पास फायरिंग कर चेतावनी दी गई है कि यह ‘आखिरी वॉर्निंग’ है और संभल जाने को कहा गया है। साथ ही यह भी धमकी दी गई है कि अगला निशाना उनका मुंबई स्थित घर हो सकता है। जानकारी के अनुसार, कनाडा के सरे स्थित कपिल शर्मा के ‘कैफे कैफे’ के पास एक रेस्टोरेंट पर गोलीबारी की घटना के बाद यह धमकी सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है और कपिल शर्मा को सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
‘टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू’ नामक एक फेसबुक अकाउंट से वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि गोलीबारी सरे के ‘चाय सुट्टा बार’ पर की गई, जो कपिल शर्मा के कैफे के बिल्कुल पास स्थित है। इस पोस्ट के जरिए गैंग ने कपिल शर्मा और कैफे मालिक को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे उनका समय बर्बाद न करें और ‘लाइन में आ जाएं’। पोस्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि यदि उनकी शर्तें नहीं मानी गर्इं, तो वैâफे के साथ-साथ मुंबई स्थित उनके घर को भी निशाना बनाया जा सकता है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि कपिल शर्मा के वैâफे को पहले भी कई बार निशाना बनाया जा चुका है। साल २०२५ में इस तरह की घटनाओं का सिलसिला देखा गया था। १० जुलाई २०२५ को कैफे के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद पहली बार फायरिग्ां हुई थी। इसके बाद ७ अगस्त और फिर अक्टूबर २०२५ में भी कैफे पर हमले किए गए थे। गैंग के अनुसार, कपिल शर्मा को निशाना बनाए जाने का कारण उनका अभिनेता सलमान खान से जुड़ाव बताया जा रहा है। पहले भी चेतावनी दी गई थी कि जो कोई सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे।
