मुख्यपृष्ठनए समाचारपहाड़ों में जल संकट : पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है...

पहाड़ों में जल संकट : पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है जनता

नैनीताल। नैनीताल से सटे खुर्पाताल ग्राम सभा, विकास खंड भीमताल के तोक चारखेत के ग्रामीण महीनों से पानी के संकट झेलने को मजबूर हैं। जल संकट के कारण चारखेत में निवासरत एक बडी आबादी कई दिनों से पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। नलों में पानी न आने से जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक विभागीय अधिकारियों को कई बार पानी की दिक्कत के बारे में अवगत कराया गया है, मगर अधिकारी और कर्मचारी ग्रामीणों की इस भयावह समस्या को सुनने और समझने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों को लिखित रूप में भी उक्त समस्या बताई गई है। यदि जल्द ही नलों में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो चारखेत के समस्त ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

अन्य समाचार