मुख्यपृष्ठग्लैमर‘तुमने क्या उखाड़ लिया...?'

‘तुमने क्या उखाड़ लिया…?’

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने एक बार फिर ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर सुर्खियां बटोर ली हैं। ४७ साल की शमिता अब तक शादी नहीं कर पाई हैं, लेकिन वह हमेशा कहती रही हैं कि वह सिर्फ समाज के दबाव में शादी नहीं करना चाहतीं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन लोगों को जवाब दिया, जो उनकी उम्र और सिंगल होने को लेकर तंज कसते हैं। ‘बिग बॉस’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा रह चुकी शमिता ने लिखा कि उम्र बढ़ने के साथ इंसान का बदलना स्वाभाविक है और उन्हें अपनी जिंदगी, सेहत और खुशी पर गर्व है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अगर उन्होंने समय पर शादी की होती तो आज उनके बच्चे बड़े हो गए होते। इस पर शमिता ने बेबाक अंदाज में जवाब दिया, ‘तो? आपने शादी करके क्या उखाड़ लिया भाई?’ उन्होंने ट्रोलर्स को अपनी पितृसत्तात्मक सोच छोड़ने और उन्हें अनफॉलो करने की सलाह भी दी।

अन्य समाचार