मुख्यपृष्ठखेलसूर्या को क्या हो गया?

सूर्या को क्या हो गया?

जिसने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताया वो भला आईपीएल में फेल वैâसे हो गया? हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस के धांसू बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की। एमआई को इस सीजन अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें थीं। टीम चाहती थी कि वह मिडिल ऑर्डर को मजबूती दें और बड़े मैचों में मैच विनिंग पारियां खेलें। लेकिन इस बार वह अपनी लय में दिखाई नहीं दिए। पूरे सीजन में उन्होंने १२ पारियों में केवल २१० रन बनाए और उनका औसत १७.५० रहा। सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला। यह प्रदर्शन इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रहा, क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। आईपीएल २०२५ में सूर्यकुमार यादव ने १६ मैचों में ७१७ रन बनाकर गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। एक साल के भीतर प्रदर्शन में इतना बड़ा अंतर क्रिकेट जगत के लिए काफी चौंकाने वाला रहा।

अन्य समाचार