मुख्यपृष्ठग्लैमर‘क्या बोल रहा है?’

‘क्या बोल रहा है?’

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी नजर आएंगी। मुंबई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शो के होस्ट ने पैपराजी पर मजाक करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिससे माहौल असहज हो गया। होस्ट ने कहा कि वह सेलेब्रिटीज को ‘पीछे से पहचान लेते हैं,’ जिस पर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। इस दौरान सारा अली खान का रिएक्शन खास तौर पर चर्चा में रहा। वह हैरान होकर आयुष्मान से पूछती नजर आईं, ‘क्या बोल रहा है यह?’ वहीं रकुल प्रीत सिंह ने भी स्थिति को समझते हुए हल्का सा रिएक्शन दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अन्य समाचार