राजनीति हो या बॉलीवुड, जब दोनों मिलते हैं तो ड्रामा अपने आप बन जाता है। अब हालिया वाकया ही ले लो, बेचारी परिणीति, पार्टी उनके हसबैंड ने छोड़ी और सुनना परी को पड़ रहा है। दरअसल, जैसे ही राघव चड्ढा ने `आप’ पार्टी छोड़ी, सोशल मीडिया पर जनता ने सीधे परिणीति चोपड़ा पर अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दी। `एक्स’, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मीम्स और कमेंट्स की तो मानो बाढ़ सी आ गई। यूजर्स ने धड़ाधड़ एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा, `आपसे अच्छी एक्टिंग तो आपके पति कर गए!’ तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि `राजनीति में भी स्क्रिप्ट बदल गई क्या?’ हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन बेचारी परी, मन ही मन बस यही सोच रही होगी कि इन सब में आखिर मेरा क्या कसूर…!
