-कुल कॉल – १७७
-रूपाली ने किए – ११९
-खरात ने किए – ५८
सुनील ओसवाल / मुंबई
भोंदू बाबा अशोक खरात का मामला अब सीधे इस सवाल पर आकर टिक गया है, आखिर खरात के संपर्क में कौन-कौन नेता थे? सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने सीडीआर (कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड) के आधार पर कई बड़े नाम सामने रखते हुए दावा किया है कि राज्य के मंत्री, विधायक, नेता और अधिकारी खरात के संपर्क में थे। इसमें सबसे ज्यादा कॉल रूपाली चाकणकर के हैं। दोनों के बीच कुल ३३,७२७ सेकंड तक बातचीत हुई।
दमानिया ने साफ कहा कि वह केवल नाम सार्वजनिक कर रही हैं और यह नहीं कह रहीं कि सभी लोग किसी गलत गतिविधि में शामिल थे, लेकिन इतने बड़े स्तर पर संपर्क होना अपने आप में गंभीर जांच का विषय है। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा रूपाली चाकणकर को लेकर है। सबसे ज्यादा कॉल उन्हीं के हैं।
दादा गुट के नेता का नाम!
खरात कांड में नई सीडीआर लिस्ट के साथ कल अंजलि दमानिया फिर हाजिर हुर्इं। उन्होंने जो लिस्ट जारी की, उसमें सबसे ज्यादा कॉल रूपाली चाकणकर के हैं। इसमें सबसे हैरानी की बात है कि अशोक खरात के साथ संपर्क में दादा गुट के नेता के नाम भी शामिल हैं। दमानिया ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें सुनील तटकरे का नाम है।
दमानिया के मुताबिक, रूपाली और अशोक खरात के बीच १७७ बार कॉल हुए, जिसमें ११९ इनकमिंग और ५८ आउटगोइंग कॉल शामिल हैं। दोनों के बीच कुल ३३,७२७ सेकंड बातचीत हुई, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बताई जा रही है। अब सवाल यही उठ रहा है, खरात के संपर्क में आखिर कौन-कौन नेता थे? दमानिया ने कुछ विशिष्ट लोगों की लिस्ट भी जारी की है। दमानिया ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी कथित तौर पर जमीन और अन्य कामों में मदद कर रहे थे, जिससे इस पूरे नेटवर्क में प्रशासनिक स्तर पर भी भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा, जनवरी २०२६ में समता पतसंस्था में हुए आर्थिक लेन-देन को भी संदिग्ध बताते हुए उन्होंने इसकी जांच की मांग की है। इस खुलासे के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक ही सवाल गूंज रहा है, खरात से जुड़े इन संपर्कों के पीछे क्या सिर्फ पहचान थी या कोई बड़ा नेटवर्क? फिलहाल, जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।
राजनीतिक नेता: एकनाथ शिंदे, सुनील तटकरे, जयंत पाटील, दीपक केसरकर, नितीन पवार, चंद्रकांत पाटील, उदय सांगले, शिवाजी शहाणे, पोपटराव पवार
पीए / ओएसडी / करीबी सहयोगी: मंगेश देशपांडे (पीए –चंद्रकांत पाटील), रामदास खेडकर (पीए –दादा भुसे), राहुल कोतडे (ओएसडी – विखे पाटील), प्रभाकर काले
चाकणकर परिवार से जुड़े नाम: रूपाली चाकणकर, सोहम चाकणकर, तन्मय चाकणकर, प्रतिभा चाकणकर, प्रफुल्ल चाकणकर, संकेत सायकर
