मुख्यपृष्ठनए समाचारसीएनजी संकट से थमे पहिए...सड़कों पर मचा हाहाकार!

सीएनजी संकट से थमे पहिए…सड़कों पर मचा हाहाकार!

-बोईसर-पालघर में गैस के लिए लगीं ३ किलोमीटर लंबी कतारें

-५ घंटे इंतजार के बाद भी नहीं मिल रही राहत

-चालकों की रोजी पर संकट

सामना संवाददाता / पालघर

महाराष्ट्र के बोईसर और पालघर क्षेत्र में इन दिनों सीएनजी संकट ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुजरात गैस की ओर से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सीएनजी पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि गैस भरवाने के लिए ऑटो, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
बोईसर के विभिन्न सीएनजी पंपों से सामने आई तस्वीरें और वीडियो स्थिति की गंभीरता बयां कर रहे हैं। पंपों के बाहर दो से तीन किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। चालकों को अपनी बारी आने के लिए चार से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई वाहन चालक रात से ही कतार में लगने को मजबूर हैं, ताकि अगले दिन उन्हें र्इंधन मिल सके।
सीएनजी की कमी का सीधा असर यात्री परिवहन व्यवस्था पर पड़ रहा है। ऑटोरिक्शा और टैक्सी सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों की कमाई पर भी बड़ा असर पड़ा है। घंटों लाइन में खड़े रहने के कारण वे अपने नियमित फेरे नहीं लगा पा रहे हैं, जिससे उनकी आय घट गई है।
भीषण गर्मी के बीच लंबे इंतजार ने चालकों की नाराजगी और बढ़ा दी है। उनका कहना है कि समय और कमाई दोनों की भारी हानि हो रही है। कई चालकों ने प्रशासन और गैस आपूर्ति कंपनी के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए तत्काल समाधान करने की मांग की है।
वाहन चालकों ने प्रशासन से अपील की है कि गुजरात गैस की आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य कराई जाए। साथ ही मांग की है कि संकट समाप्त होने तक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि हजारों परिवारों की आजीविका पर मंडरा रहा संकट दूर हो सके। फिलहाल, बोईसर और पालघर में सीएनजी की एक टंकी भरवाना भी किसी लंबी जंग जीतने से कम नहीं रह गया है।
सीएनजी संकट से यातायात व्यवस्था चरमराई
बोईसर और पालघर में सीएनजी आपूर्ति बाधित होने से पंपों पर २–३ किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं। वाहन चालकों को ४–५ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऑटो और टैक्सी सेवाएं प्रभावित होने से यात्री भी परेशान हैं, जबकि चालकों की दैनिक आय पर भी गंभीर असर पड़ा है।
लंबी कतारों में फंसी आजीविका
गुजरात गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से सीएनजी संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में चालक रात से कतारों में खड़े हैं। समय औरझ कमाई दोनों पर असर पड़ रहा है। वाहन चालकों ने प्रशासन से तत्काल समाधान और वैकल्पिक र्इंधन व्यवस्था की मांग की है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

अन्य समाचार