मुख्यपृष्ठनए समाचार`मुर्दा' महिला पहुंची थाने तो पुलिस भी रह गई दंग ...बोली- अभी...

`मुर्दा’ महिला पहुंची थाने तो पुलिस भी रह गई दंग …बोली- अभी तो यहीं हूं, लेकिन पति दे रहा धमकी

यूपी, मेरठ के मवाना से जिंदा पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का मामला गुरुवार को सामने आया है। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी महिला थाने पहुंची। पीड़िता ने बताया कि पति ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया है और अब उसकी हत्या की धमकी दे रहा है। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी महिला अरुणा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अमित के साथ हुई थी। उसके पति द्वारा उसका फर्जी मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवाया गया है। उसने अपना मृत्यु प्रमाण पत्र भी पुलिस को दिखाया। पहले उसने उस मृत्यु प्रमाण पत्र से बीमा आदि लाभ लेने का प्रयास किया है। अब उससे छुटकारा लेने के लिए हत्या की धमकी दे रहा है। वह कई दिनों से अपने मायके में रह रही है। उधर, सवाल है कि मृत्यु प्रमाण पत्र वैâसे बनवाया गया यह जांच का सवाल है। यह मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम मेरठ से जारी किया गया है।

 

अन्य समाचार