मुख्यपृष्ठधर्म विशेषक्यों मानते हैं शनि की नजर को अशुभ?

क्यों मानते हैं शनि की नजर को अशुभ?

शीतल अवस्थी

हिंदू धर्म में शनि की नजर को अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिसे भी शनि देख ले उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। आखिर क्यों शनि की नजर अशुभ है। ब्रह्मवैवर्त पुराण में इसके पीछे एक कथा का वर्णन है। सूर्य पुत्र शनि का विवाह चित्ररथ नामक गंधर्व की कन्या से हुआ था, जो स्वभाव से बहुत ही उग्र थी। एक बार जब शनिदेव भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर रहे थे, तब उनकी पत्नी ऋतु स्नान के बाद मिलन की कामना से उनके पास पहुंची। लेकिन शनिदेव श्रीकृष्ण की भक्ति में इतने लीन थे कि उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला। जब शनिदेव का ध्यान भंग हुआ तब तक उनकी पत्नी का ऋतुकाल समाप्त हो चुका था। इससे क्रोधित होकर शनिदेव की पत्नी ने उन्हें श्राप दे दिया कि पत्नी होने पर भी आपने मुझे कभी प्रेम की दृष्टि से नहीं देखा। अब आप जिसे भी देखेंगे, उसका कुछ न कुछ बुरा हो जायेगा। यही कारण है कि शनिदेव की दृष्टि में दोष माना गया है।

अन्य समाचार