मुख्यपृष्ठसमाचारअंजाम तक पहुंचेगा अन्याय के खिलाफ महाअभियान!

अंजाम तक पहुंचेगा अन्याय के खिलाफ महाअभियान!

-राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ

सामना संवाददाता / भोपाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की `भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश में हर वर्ग को साधने की रणनीति बनाई गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि पूर्व सीएम कमलनाथ राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे। कमलनाथ दो मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। वे मध्य प्रदेश में छह मार्च तक शामिल रहेंगे।
बता दें प्रदेश में २९ लोकसभा सीटें है। इनमें से ६ सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। कांग्रेस इस वोट बैंक को लोकसभा चुनाव में अपने से छिटकने नहीं देना चाहती है। पूर्व सीएम ने प्रदेश की जनता से कहा कि प्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की `भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता श्री राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का एलान कर चुके हैं। हम और आप मिलकर अन्याय के खिलाफ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे।

अन्य समाचार