मुख्यपृष्ठग्लैमरबी टाउन के बादशाह बनेंगे वरुण धवन?

बी टाउन के बादशाह बनेंगे वरुण धवन?

वरुण धवन के पिछले कुछ साल फीके रहे हैं। इस दौरान उनके हिस्से ‘बवाल’ जैसी अच्छी फिल्म आई, पर इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। ‘भेड़िया’ भी पसंद की गई। पर जिस तरह से इस पिक्चर की चर्चा होनी चाहिए थी, नहीं हुई। अब आने वाले समय में उनकी कई फिल्में लाइंड-अप हैं। ये फिल्में उनके करियर को बदलने का माद्दा रखती हैं। ‘बेबी जॉन’ फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर आ चुका है। वरुण का लुक इसमें शानदार लग रहा है। वरुण धवन का वेब सीरीज ‘सिटाडेल हनी बनी’ डेब्यू भी एक अडैप्टेशन ही होगा। इसे ‘पैâमिली मैन’ वाले राज और डीके बनाने वाले हैं। इसमें वरुण धवन के साथ समांथा रुथ प्रभु लीड रोल में दिखेंगी। सलमान खान की फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल बनने जा रहा है। ऐसी खबर है कि इस बार इसमें फरदीन खान, सलमान खान और अनिल कपूर नहीं होंगे। इनकी जगह नए एक्टर्स को सीक्वल में शामिल किया जाएगा। हो सकते हैं ये एक्टर्स वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ हों।

अन्य समाचार