मुख्यपृष्ठनए समाचारसिर पर मानसून...अधूरी मेट्रो परियोजनाओं ने बढ़ाई चिंता!.. निर्माणस्थलों को लेकर अलर्ट...

सिर पर मानसून…अधूरी मेट्रो परियोजनाओं ने बढ़ाई चिंता!.. निर्माणस्थलों को लेकर अलर्ट मोड पर एमएमआरडीए

जेदवी / मुंबई

मुंबई महानगर क्षेत्र में मानसून की आहट के साथ ही अधूरी मेट्रो परियोजनाओं और निर्माण स्थलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। संभावित हादसों, जलभराव और यातायात अव्यवस्था के खतरे को देखते हुए मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) अब अलर्ट मोड पर आ गया है।
प्राधिकरण ने सभी मेट्रो और आधारभूत परियोजनाओं के लिए व्यापक पूर्व तैयारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था लागू करते हुए ठेकेदारों, सलाहकारों और परियोजना एजेंसियों के लिए कड़े मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अनिवार्य कर दिए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करनेवाली एजेंसियों के खिलाफ अनुबंध के अनुसार सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
एमएमआरडीए ने सभी परियोजनाओं के लिए साइट-विशिष्ट मानसून पूर्व तैयारी योजना प्रस्तुत करना अनिवार्य किया है। इसमें डी-वॉटरिंग सिस्टम, जलनिकासी, श्रमिक सुरक्षा, आपातकालीन सामग्री, बाढ़ रोकथाम उपाय और नियंत्रण कक्ष से जुड़े आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल शामिल होंगे। साथ ही ४३१ डी-वॉटरिंग पंप, ४९ एंबुलेंस, ५४४ सीसीटीवी वैâमरे और ५५ आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखे जाएंगे।
पूरे मानसून के दौरान रियल टाइम मॉनिटरिंग
एमएमआरडीए ने स्पष्ट किया है कि भारतीय मौसम विभाग या प्रशासन की ओर से रेड अलर्ट जारी होने पर गर्डर लॉन्चिंग जैसे उच्च जोखिम वाले निर्माण कार्य तत्काल रोक दिए जाएंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थित श्रमिक शिविरों को भी आवश्यकता अनुसार स्थानांतरित किया जाएगा। पूरे मानसून के दौरान रियल टाइम मॉनिटरिंग और सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य रहेगी, ताकि किसी भी लापरवाही से बड़ा हादसा न हो।

अन्य समाचार