शीतल आवस्थी
होली के दिन राधा कृष्णा भगवान की पूजा करना शुभ माना जाता है, ऐसा करने से विवाहित जिंदगी में भी ख़ुशहाली आती है और जीवन में प्रेम का आगमन होता है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होली के दिन भगवान श्रीकृष्ण पूजा बेहद शुभ मानी गई है। मान्यता है कि रंगपंचमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी पर रंग डाला था, इसलिए होली के दिन दोनों देवी की पूजा सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाली मानी गई है। मान्यता है कि होली के दिन राधा-कृष्ण की पूजा से सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
होली के दिन हनुमान जी की भी पूजा करना शुभ होता है। होली की रात यदि हनुमान जी की पूजा में एक पान के पत्ते पर थोड़ा गुड़ और चना रख कर भोग लगाएं तो इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। इससे बजरंगबली शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। इसी तरह होली के दिन विष्णु की पूजा करना बह्त शुभ माना जाता है। खास करके होलिका दहन के दुसरे दिन विष्णु पूजा का विशेष महत्व है। होलिका दहन के बाद धुलेंडी अर्थात धूलिवंदन मनाया जाता है। इस दिन सुबह उठकर होलिका दहन वाले स्थान की पूजा की जाती है और जल चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि होलिका को ठंडा करने के लिए ऐसा किया जाता है। होलिका की अग्नि के बाद बची राख को माथे पर लगाना शुभ होता है।
होली का त्योहार भगवान शिव की आराधना से भी जुड़ा होता है। इस दिन कोशिश करें किसी शिव मंदिर में जाकर घी का दीपक जलाएं और शिवलिंग का अबीर-गुलाल से अभिषेक भी करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और आप पर अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। होली के दिन भगवान शंकर की पूजा आराधना करना शुभ माना जाता है. चिता की राख से काशी में होली भी खेली जाती है, जिसे मसाने की होली कहा जाता है. इसके अलावा होली के दिन राधा कृष्ण की भी पूजा का विधान है। इससे न सिर्फ जीवन में प्रेम का आगमन होता है, बल्कि प्रेम संबंध भी मजबूत होते हैं। इसके अलावा होली के दिन माता लक्ष्मी की उपासना करने से घर में पैसे की तंगी खत्म होती है। होली से एक दिन पहले भक्त प्रहलाद को जलाने के लिए होलिका उन्हें गोद में लेकर अग्नि में बैठी थी, लेकिन प्रहलाद को कुछ नहीं हुआ और होलिका भस्म हो गई थी। होली के दिन भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की भी पूजा आराधना करने का विधान है।
होली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में समृद्धि आती है। ऐसे में होली के दिन किसी नजदीकी मंदिर में जाकर धन की देवी माता लक्ष्मी जी को फल, फूल और खीर अर्पित करें।
