सामना संवाददाता / मुंबई
पुणे में जहरीली शराब पीने से १४ लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है और इसके लिए स्थानीय पुलिस तथा आबकारी विभाग के अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि पुणे के पुलिस और एक्साइज विभाग के अधिकारी आखिर वहां किसलिए तैनात हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए या केवल ‘हफ्ता वसूली’ और भ्रष्टाचार के लिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध शराब कारोबार और संगठित अपराध को प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कभी सांस्कृतिक पहचान रखने वाला पुणे आज अपराध के बढ़ते मामलों से जूझ रहा है। शहर में ड्रग माफिया सक्रिय हैं, महिलाओं के अपहरण की घटनाएं बढ़ रही हैं, हत्या और मारपीट जैसी वारदातें आम हो गई हैं। वडेट्टीवार ने दावा किया कि पुणे में अपराध की स्थिति ‘बिहार को भी शर्मिंदा करने वाली’ बन चुकी है, जबकि सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
