मुख्यपृष्ठनए समाचारवाह मोदीजी, जनता को तेल बचाने की नसीहत... भाजपाइयों के काफिलों में...

वाह मोदीजी, जनता को तेल बचाने की नसीहत… भाजपाइयों के काफिलों में फुंकता डीजल!

-राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा सत्ता का काफिला

-३५ से ज्यादा गाड़ियां शामिल

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

जनता को पेट्रोल-डीजल बचाने की नसीहत देने वाली सरकार के नेताओं के काफिले फिर सवालों के घेरे में हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में सत्ता का ऐसा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें ३५ से ज्यादा गाड़ियां शामिल रहीं। एक तरफ आम जनता महंगाई और र्इंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान है, तो दूसरी तरफ नेताओं के लंबे काफिले सरकारी संसाधनों और डीजल की खपत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में अब लोग सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रही हैं।
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे हैं। दौरे से पहले बीजेपी लगातार यह दावा कर रही थी कि कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी और छोटे काफिले वाली अपील के अनुरूप होगा, मगर जैसे ही नितिन नबीन जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकले वैसे ही उनका लंबा काफिला चर्चा का विषय बन गया। उनके स्वागत और सुरक्षा में ३५ से अधिक गाड़ियां शामिल थीं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
कांग्रेस बोली, बीजेपी की कथनी करनी में अंतर
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा बीजेपी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर दिखाई देता है। एक तरफ आम जनता से पेट्रोल बचाने और सादगी अपनाने की अपील की जाती है वहीं, दूसरी ओर नेताओं के लंबे-चौड़े काफिले निकाले जाते हैं। विपक्ष का सवाल है कि क्या बचत और सादगी सिर्फ आम लोगों के लिए है? क्या नेताओं और सत्ता से जुड़े लोगों पर ये नियम लागू नहीं होते?

अन्य समाचार