मुख्यपृष्ठसमाचारछात्रों के विरोध के आगे झुकी योगी सरकार!

छात्रों के विरोध के आगे झुकी योगी सरकार!

-पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द राहुल गांधी ने बताया, ` युवा एकता की बड़ी जीत’

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण हजारों छात्र परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए थे। इससे यूपी सरकार बैकफुट पर आ गई। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यह परीक्षा अगले ६ महीने में दोबारा आयोजित की जाएगी। यूपी पुलिस पेपर रद्द के फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेपर अब अगले छह महीने के भीतर आयोजित करने का आदेश दिया है। बता दें, उत्तर प्रदेश में पेपर लीक होने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पेपर लीक होने की घटना सामने आ चुकी है।
सरकार के इस फैसले के बाद छात्र खुशी से झूम उठे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द किए जाने के पैâसले को युवाओं की जीत करार दिया। उन्होंने शनिवार को कहा कि यह छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत है और इससे यह साफ संदेश मिला है कि जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, लेकिन जो बंटेंगे, वो कुचल दिए जाएंगे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द नई तारीख की घोषणा करे और सुनिश्चित करे कि इस बार पेपर लीक नहीं होगा। राहुल गांधी ने साथ ही एक्स पर पोस्ट किया, ‘छात्र शक्ति और युवा एकता की बड़ी जीत! उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा आखिरकार निरस्त की गई।’
कांग्रेस ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना
राहुल गांधी इस समय `भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जो कि फिलहाल यूपी से गुजर रही है। उन्होंने कहा, ‘संदेश साफ है- सरकार कितना भी सच को दबाने की कोशिश करे, एकजुट होकर लड़ने से ही अपना हक जीता जा सकता है। जो जुड़ेंगे वो जीतेंगे, जो बंटेंगे, वो कुचल दिए जाएंगे।’

अन्य समाचार