बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं कराते,
आवाज़ उठाने पर CJI द्वारा गंदे नाले के काकरोच कहलाते।
जब यही काकरोच पार्टी बनाकर सिस्टम की आवाज उठाते,
तो इनके सोशल मीडिया अकाउंट बैन हो जाते।
इनके फॉलोअर्स देख सरकार भी घबराती,
ये नौजवान युवा देश के काकरोच कहलाते।
इनकी एकता की आवाज से सरकार की कुर्सी भी डगमगाती,
देश के सिस्टम पर ये हमेशा आवाज उठाते।
पेपर लीक कर इन्हें हमेशा नुकसान पहुंचाते,
ये नौजवान युवा देश के काकरोच कहलाते।
इन्हें नुकसान पहुंचाने सिस्टम ‘काला हिट’ अपनाते,
देखते हैं, देश की जनता कब तक जागते।
आवाज़ उठाने वाले नौजवान युवा काकरोच कहलाते।
परमानंद वर्मा (छत्तीसगढ़)
