आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: आपके द्वारा किया गया परिश्रम भी पूर्णरूपेण फल प्राप्त नहीं होने देगा। आपके हर कार्य विलंब से पूर्ण होने का योग है। वृष: आज खर्च की अधिकता के कारण अनायास ही आपकी चिंता बढ़ सकती है। किसी अतिथि का आगमन भी हो सकता है। मिथुन: यश-कीर्ति की वृद्धि होगी। साथ ही आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार व्यवसाय का भी योग लाभकारी है। कर्क: उच्च अधिकारियों से भी अच्छे तालमेल बनेंगे। उनके द्वारा आपके लंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभान्वित होंगे। सिंह: आज क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में किया गया कार्य पूरी तरफ से आप के लिए हानिकारक होगा। कन्या: सोच-समझकर बातें करें, नहीं तो गलतफहमी के कारण लोगों की नाराजगी आपके प्रति हो सकती है। तुला: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खान-पान संयम एवं नियम के आधार पर ही करें, नहीं तो असुविधा हो सकती है। वृश्चिक: आप अपने कार्य की गति के कारण अपने अधिकारियों से को संतुष्ट रखेंगे तथा उनसे आपको पुरस्कार भी प्राप्त हो सकता है। धनु: परिश्रम के आधार पर पारिश्रमिक न मिल पाने पर आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है। व्यग्रता में धैर्य की आवश्यकता है। मकर: नए मित्रों से मुलाकात होगी। लंबित कार्य पूर्ण होने के लिए समय अनुकूल एवं लाभदायक है। कुंभ: शरीर में थकान एवं आलस्य का भाव बना रहेगा। आलस्य न करें। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। मीन: शारीरिक थकावट का अनुभव करेंगे। अपनी जिम्मेदारी से कार्य करने का समय है, तभी लाभ होगा।

अन्य समाचार