आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: व्यापार में नई योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत दिख रहे हैं। वृष: कार्य क्षेत्र में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ में तालमेल बनाएं। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। मिथुन: जीवनसाथी का सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। करियर में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कर्क: कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आप व्यस्त रहेंगे। सिंह: स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। कन्या: नौकरी में सहकर्मियों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। तुला: आप सकारात्मक ऊर्जा से हर कार्य पूर्ण कर लेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वृश्चिक: सोचा हुआ कार्य आपका पूरा होगा। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो समय अनुकूल है। धनु: विद्यार्थियों और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्रों में मेहनत बढ़ेगी। मकर: कार्यस्थल पर किसी भी तरह से राजनीति से दूर रहें। व्यर्थ की चिंता न करें। कुंभ: आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। यदि व्यापार से जुड़े हैं तो व्यापार में अच्छा धन प्राप्त होगा। मीन: अपने मानसिक तनाव को दूर करें। सकारात्मक ऊर्जा से कार्य करें। हर प्रकार से आपका कार्य पूर्ण होगा।

अन्य समाचार