मीका सिंह की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उन्होंने ‘आज की पार्टी’ और ‘सावन में लग गई आग’ जैसे कई सुपरहिट गानों से संगीत इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि करीब ३० साल पहले उन्होंने करतार से अपने बॉडीगार्ड बनने के लिए कहा था। उस समय करतार ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया था कि पहले खुद काम शुरू करो, क्योंकि तब मीका स्ट्रगल कर रहे थे। समय के साथ किस्मत बदली और मीका सिंह बड़े स्टार बन गए। मजाकिया अंदाज में मीका कहते हैं कि लोग लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए मेहनत करते हैं, लेकिन उन्होंने सफलता इसलिए हासिल की ताकि करतार को अपना बॉडीगार्ड बना सकें।
