मुख्यपृष्ठनए समाचारएविएशन मार्केट भी हुआ क्रैश!

एविएशन मार्केट भी हुआ क्रैश!

शेयर गिरे
यात्री घटे
नुकसान बढ़ा
मेंटेनेंस में सख्ती
रिव्यू हुए शुरू
सामना संवाददाता / मुंबई
अमदाबाद विमान हादसे के बाद एविएशन सेक्टर को जोरदार झटका लगा है। खबर है कि विमान हादसे की खबर आते ही एविएशन सेक्टर के शेयर दुनियाभर में व्रैâश कर गए। खासकर जो कंपनियां बोइंग के विमान का इस्तेमाल करती हैं, उनका तो काफी बुरा हाल है। कल अमदाबाद में विमान हादसे की खबर के बाद एविएशन सेक्टर में डर का माहौल बन गया। निवेशकों ने एयरलाइंस से जुड़े शेयरों को बेचकर बाहर निकलना शुरू कर दिया, जिससे इंडिगो और स्पाइसजेट जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट आई। इंडिगो का शेयर ३.३२ फीसदी गिरकर ५,४४४ रुपए पर बंद हुआ। स्पाइसजेट का शेयर १.७८ फीसदी गिरकर ४४.६८ रुपए पर बंद हुआ।

अमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद
एयर इंडिया के मालिक टाटा
ग्रुप के शेयरों को झटका!

कल शेयर बाजार के लिए अच्छा दिन नहीं था। सुबह से शेयर बाजार ठंडा था, लेकिन दोपहर को अमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया। एविएशन सेक्टर के शेयरों के साथ ही टाटा ग्रुप के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।
दोपहर में एयर इंडिया का एक विमान क्रैश होने के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि एयर इंडिया एयरलाइन कंपनी का मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है। यही वजह है कि टाटा ग्रुप की काफी कंपनियों के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

टाटा ग्रुप के इन शेयरों में आई गिरावट
टाटा मोटर्स : ३फीसदी से ज्यादा फिसला
टाटा केमिकल्स : २.९ फीसदी की गिरावट
टाटा कंज्यूमर : १.७ फीसदी की गिरावट
टीसीएस : १.१ फीसदी की गिरावट
टाटा स्टील : २.३ फीसदी की गिरावट
टाटा पावर : २.६ फीसदी की गिरावट
टाटा एलेक्सी : २ फीसदी से ज्यादा का नुकसान
टाटा कम्युनिकेशंस : ०.८ फीसदी से अधिक फिसला
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन : लगभग ४ फीसदी की गिरावट
इंडियन होटल्स : २ फीसदी से ज्यादा नुकसान

अन्य समाचार

पिता