मुख्यपृष्ठनए समाचारपाकिस्तान पर हमले के बाद महाराष्ट्र भर में हाई अलर्ट!..पर्यटन और धार्मिक...

पाकिस्तान पर हमले के बाद महाराष्ट्र भर में हाई अलर्ट!..पर्यटन और धार्मिक स्थलों की बढ़ी सुरक्षा

सामना संवाददाता / मुंबई

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में २७ निर्दोष लोगों की दुखद मौत हुई। इस घटना के बाद देश और दुनिया भर में गुस्से की लहर पैâल गई। इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत ने १५ दिनों बाद बदला लिया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के ९ आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। पाकिस्तान में किए गए हवाई हमले के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के तमाम धार्मिक स्थलों सिध्दिविनायक, त्र्यंबकेश्वर, पंढरपुर, मातालक्ष्मी कोल्हापुर, शिर्डी जैसे तमाम धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तो वहीं महाबलेश्वर, माथेरान, मुंबई के तमाम पर्यटन स्थलों पर भी पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई है। बता दें कि पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में अब तक १६ भारतीय नागरिकों की मौत हुई है और ५९ लोग घायल हुए हैं। मृतक सभी लोग पुंछ क्षेत्र से हैं, जबकि घायलों में से ४४ भी पुंछ के हैं। इसी बीच अमृतसर के नजदीक जेठुवाल गांव में पाकिस्तान द्वारा रॉकेट दागा गया, जिसे भारतीय सेना ने निष्क्रिय कर दिया।
प्रत्येक राज्यों में मॉक ड्रिल
भारत और पाकिस्तान के बीच यदि युद्ध होता है तो सबसे अधिक नुकसान सीमा से सटे इलाकों को होगा। इसलिए भारत-पाक सीमा से लगे राज्यों में मॉक ड्रिल (अभ्यास) की जा रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान में भी मॉकड्रिल की ट्रेनिंग दी जा रही है। इन राज्यों के लोगों को हवाई हमलों से बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन राज्यों में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान शामिल हैं।

अन्य समाचार