आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने नए प्रोडक्शन प्रोजेक्ट ‘डोंट बी शाय’ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए वह इंडस्ट्री के ‘आउटसाइडर्स’, यानी नए चेहरों को मौका देने जा रही हैं। यह जानकारी उन्होंने करण जोहर के साथ अमेजन प्राइम के एक इवेंट के दौरान साझा की, जहां दोनों के बीच हल्की-फुल्की और दिलचस्प बातचीत भी देखने को मिली। करण जोहर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आलिया अब एक समझदार प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। इस पर आलिया ने हंसते हुए जवाब दिया कि उन्होंने ‘बेस्ट से सीखा है’ कि नए एक्टर्स को वैâसे लॉन्च किया जाता है। ाब करण ने उनसे पूछा कि क्या इस फिल्म में आउटसाइडर्स को मौका मिलेगा, तो आलिया ने तुरंत हां कहा। इस पर करण ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्हें आलिया पर बहुत गर्व है।
