राजेश सरकार / प्रयागराज
नैनी क्षेत्र के एडीए कालोनी की 29 वर्षीय युवती ने एक युवक पर जबरन शादी का दबाव बनाने, मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार वह एडीए कालोनी में ठेले पर दुकान लगाकर जीविको पार्जन करती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात 28 वर्षीय एक युवक से हुई। आरोप है कि वह लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन हर बार मना करने पर वह उग्र हो गया। आरोपी कई बार उसके कमरे पर आकर झगड़ा करता और उसे जान से मारने की धमकी देता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके घर पहुंचकर जबरदस्ती आग लगाने और फांसी लगाने की धमकी दी। मारपीट भी की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है और उसे कहीं आने-जाने से रोकता था। आरोपी की पहचान प्रकाश कुमार निवासी श्याम लाल का पुरवा मामा-भांजा तालाब नैनी के रूप में हुई है। ।
