मुख्यपृष्ठग्लैमरतोड़ा एक से रिश्ता

तोड़ा एक से रिश्ता

प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टाइल से तो हर कोई परिचित रहा है। खुद से उम्र में दस वर्ष छोटे अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ विवाह करने से पहले मॉडल असीम मर्चेंट से लेकर हरमन बावेजा तक कई लोगों के साथ उनके छुपे-खुले अफेयर्स का लंबा इतिहास रहा है। और आपको शायद यह जानकार आश्चर्य होगा कि प्रियंका चोपड़ा के घरवालों को उनके इन अफेयर्स की पूरी जानकारी होती थी, जिसका खुलासा करते हुए उनकी मां मधु चोपड़ा ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि प्रियंका जिन लड़कों के साथ डेट पर जाती थीं, वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। वह उन्हें अप्रूव नहीं करती थीं। मधु चोपड़ा ने आगे यह भी कहा कि जब प्रियंका ने अपना दिल टूटने की बात उनसे बताई, तो वो समझ नहीं पाईं कि प्रियंका किस लड़के की बात कर रही हैं। हर सिचुएशन को हैंडल करनेवाली प्रियंका अगर किसी को पसंद नहीं करती तो उसके साथ रिश्ता खत्म कर लेती और ऐसा एक ही बार हुआ, जहां रिश्ता लाख कोशिशों के बावजूद नहीं सुधारा जा सका और वो इंसान इसका हकदार था। बाकी मैंने ऐसा कभी नहीं देखा।’

अन्य समाचार