मुख्यपृष्ठखेलदूसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक

दूसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और मशहूर स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। इस कपल ने गुरुवार, १९ मार्च को अपनी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर पैंâस को खुशखबरी दी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दोनों ने लिखा, ‘दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ हम अपनी प्यारी बेटी का स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन को इंट्रोड्यूस करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।’ इस खुशखबरी के साथ ही दिनेश कार्तिक का परिवार अब पांच सदस्यों का हो गया है। दिनेश और दीपिका ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है। इस खबर के सामने आते ही पैंâस और क्रिकेट जगत के कई लोगों ने इस कपल को बधाइयां दी हैं। खेल जगत का यह पावर कपल अपने करियर के साथ-साथ निजी जीवन में भी बेहतरीन संतुलन बनाए हुए है। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने २५ अगस्त २०१५ को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से विवाह किया था। इसके बाद साल २०२१ में दोनों ने जुड़वां बेटों कबीर और जियान का स्वागत किया था। अब राहा पल्लीकल कार्तिक के जन्म से उनके घर में खुशियों का माहौल और भी खास हो गया है।

अन्य समाचार