मुख्यपृष्ठखेलद्रविड़, इतनी देर क्यों कर दी?

द्रविड़, इतनी देर क्यों कर दी?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पहली बार बंगलुरु भगदड़ पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। द्रविड़ ने आरसीबी के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के जश्न में ११ लोगों की मौत पर को दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद बताया। द्रविड़ ने कहा, `यह काफी निराशजनक है। बहुत दुखद। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ। यह शहर खेलों का शौकीन है। मैं इसी शहर से हूं।’ खिताब के जश्न में हुई भगदड़ पर बंगलुरु के रहने वाले द्रविड़ ने आगे कहा, `रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पैâन काफी बड़ी संख्या में हैं। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के प्रति मेरी संवेदना है।’ बंगलुरु की भगदड़ की घटना को ७ दिन बीत जाने के बाद द्रविड ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वैसे द्रविड, इस देरी के पीछे की वजह क्या है…?

अन्य समाचार

पिता